The youth have lost their patience regarding the government job vacancy in Chhattisgarh state 2024
छत्तीसगढ़ राज्य में गवर्नमेंट जॉब वैकेंसी को लेकर युवाओं का सब्र अब समाप्त होने जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने 27/09/2024 को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया जिसमे उन्होंने सहायक उप निरीक्षक के 263 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा update दिया |

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के दिशा निर्देशानुसार शासकीय विभाग में सहायक उप निरीक्षक के 263 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा ऐलान किया गया है कि जल्द ही शासकीय विभागों में रिक्त विभिन्न संवर्ग के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग में मंजूरी से लेकर विज्ञापन जारी करने और परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी किए जाएंगे। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षा के 263 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया खबरों के मुताबिक गृह विभाग द्वारा सहायक उप निरीक्षक की भर्ती के लिए प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देश पर वित्त विभाग ने त्वरित कार्यवाई करते हुए इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है |
सहायक उप निरीक्षक के विभिन्न रेंज में 263 पदों को मंजूरी दी गई है, जिसमें से कुछ पद निम्नलिखित है:-
पुलिस मुख्यालय सामान्य शाखा में 40, रायपुर रेंज में 20 ,बिलासपुर रेंज में 48 ,बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35, और राजनांदगांव रेंज में 32 पद शामिल है | एवं कनिष्ठ श्रेणी शीघ्र लेखक सूबेदार के पोस्ट के लिए 50 पदों पर भर्ती को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा पहले भी कई पदों पर मंजूरी मिल चुकी है |
जिसमें से गृह विभाग में सूबेदार पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित 806 पद मौजूद है। सहायक उप निरीक्षक की भर्ती के लिए स्वीकृत पदों को शामिल करने के बाद गृह विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के कुल 1069 पदों की भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग से मिल चुकी है। इनमें से कुछ पोस्ट तो ऐसे हैं जिन पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कार्यकाल में पहली बार यह बड़ी भर्ती होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ के युवाओं को गवर्नमेंट जॉब की उम्मीद नजर आ रही है। अब तक राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 337 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत लोक स्वास्थ्य आंतरिक विभाग में 181 पद स्वास्थ्य विभाग में 1201 पद आदिम जाति कल्याण विभाग में 300 पद वन विभाग में 66 पद तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है। इन सब के अलावा वित्त विभाग के अंतर्गत न्यायालय में व्यवहार अधीन न्यायधीश सहित अन्य संवर्ग की कुल 372 पदों को स्वीकृति के साथ मंजूरी दी गई है एवं कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
The youth have lost their patience regarding the government job vacancy in Chhattisgarh state 2024